फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों ने नशे के चलन और अवैध शराब के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। जिला पुलिस कठुआ ने बसंतपुर में ''थाना दिवस'' का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एडिशनल एसपी परमजीत सिंह ने की। बैठक में संबंधित क्षेत्रों के सरपंचों, पंचों (पीआरआई) के अलावा लखनपुर क्षेत्र के अन्य लोगों ने भाग लिया। सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम में लखनपुर क्षेत्र की आम जनता द्वारा बढ़ते नशे के चलन, अवैध शराब के व्यापार, किरायेदारों के सत्यापन, यातायात नियम यानी ट्रैफिक चालान, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मुद्दों जैसी कई शिकायतें पेश की गईं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। एडिशनल एसपी ने प्रतिभागियों को धैर्यपूर्वक सुना और यह भी आश्वासन दिया कि अन्य विभागों से संबंधित मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के साथ उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें