फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स कठुआ की टीम में जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स कठुआ की टीम ने टर्मिनेटर क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स कठुआ के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में 9 विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। कठुआ के बल्लेबाज विपुल ठाकुर ने 36, गौरव ने 50 और अजय राणा ने 21 रन बनाए, वहीं टर्मिनेटर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मीका ने पांच, सूरज और सौरभ ने एक-एक विकेट हासिल किया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्मिनेटर क्रिकेट क्लब की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 18वें ओवर में 104 रन बनाकर सिमट गई। न्यू इंडिया अर्थ मूवर्स कठुआ ने 65 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। कठुआ के गेंदबाज गौरव ने तीन, अनुज ने दो, साहिल, अमृत और नितिन ने एक-एक विकेट लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कठुआ के खिलाड़ी गौरव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें