जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद
- फोटो : kathua
सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर संघर्षरत जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। सोमवार को विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जमा हुए अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग रखी।
जिला प्रधान को गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है। कर्मचारी नेता शक्ति सिंह ने कहा कि सभा चुनाव के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंन्ने उनसे 3 महीने के भीतर अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन किया था, लेकिन उसके बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों की इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
वही इस मौके पर पुष्पराज ने कहा कि रुपयों के अभाव में अस्थायी कर्मचारी न तो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिल का रहे हैं ना अपने बुजुर्गों का सही इलाज कर पा रहे हैं और न ही उनके घर का सही भरण पोषण हो पा रहा है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में उनको एक बार फिर पूर्ण बंद के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन में सुशील सिंह, संजीव सिंह, रघु सिंह और राजेंद्र कुमार, राजेश्वर सिंह, मुनीर अहमद और दर्शन कुमार मौजूद रहे।