कठुआ। गणतंत्र दिवस तथा मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर बसोहली एडीसी कार्यालय परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों ही कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सुचारु प्रबंधों के निर्देश दिए गए।
इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्कूल से रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम किए जाएंगे और सभी को शपथ भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने बृजभूषण शर्मा को मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम का जिम्मा सौंपा।
वहीं, उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को सभी इंतजाम करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर जेडईपीओ तारा सिंह और जेडईओ कार्यालय से पीटीआई नवीन कुमार ने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में 18 स्कूलों से हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर वन विभाग, रेंज ऑफिसर सोशल फॉरेस्ट्री, एचडीओ तथा भिन्न-भिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।