कठुआ। बॉयज एचएसएस कठुआ में विज्ञान शिक्षण विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। इसमें लखनपुर, कठुआ और बरनोटी शिक्षा जोन के 50 शिक्षकों ने विज्ञान शिक्षकों से सहायक शिक्षण सामग्री के निर्माण की जानकारी को हासिल किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमोल शर्मा, रवि कुमार, हरदेव कुमार और विनय कुमार ने बेसिक विज्ञान शिक्षण के सहायक शिक्षण सामग्री के निर्माण और उनके उपयोग के बारे में अपने ज्ञान और अनुभवों को साझा किया। समापन समारोह में प्रिंसिपल डाइट बसोहली स्वर्ण सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया और उन्हें निर्देश दिया कि वे इस कार्यक्रम के लाभ को सभी स्कूलों तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के समन्वयक सुरिंदर माडियाल और सहायक समन्वयक राजेश सर्राफ ने प्रिंसिपल डाइट बसोहली स्वर्ण सिंह के आने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में आई तेजी को सराहते हुए कहा कि उनके नेतृत्व ने डाइट को नए आयाम दिए हैं।