कठुआ। लिटिल एंजल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से दो विशिष्ट वक्ताओं के रूप में निशा, सहायक प्रोफेसर और वरुण, करियर गाइडेंस विशेषज्ञ ने भाग लिया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को सकारात्मक शिक्षण वातावरण, छात्र-शिक्षक संवाद और करियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मेजबानी तनु गुप्ता ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवनीत कौर रैना की ओर से प्रस्तुत किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य लावण्य खुल्लर ने कहा कि कार्यशाला न केवल शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक रही, बल्कि विद्यालय में सकारात्मक और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।