कठुआ। टारड़ा इलेवन टीम ने जंडोर किंग टीम को फाइनल मैच में मात देकर शहीद अरुण काटल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
रविवार को जंडोर स्थित अरुण काटल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का अंतिम मैच टारड़ा इलेवन और जंडोर किंग के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टारड़ा इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 159 रन का एक विशाल स्कोर कर विपक्षी टीम को 160 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंडोर किंग की टीम निर्धारित ओवर में सिर्फ 120 रन बनाकर आलआउट हो गई।
10 दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि शहीद अरुण काटल के पिता प्रवास सिंह और स्थानीय पूर्व सरपंच प्रताप सिंह को ट्राॅफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम के साथ-साथ प्रतियोगिता में उत्कर्ष और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।