बसोहली। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली की एनएसएस इकाई ने नवरात्र की पूर्व संध्या पर मंदिरों की सफाई के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया। इसका आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निधि कोतवाल के संरक्षण में किया गया। डॉ. शिवकुमार की देखरेख में एनएसएस टीम ने महादेरा मंदिर का दौरा कर वहां उगी झाड़ियों को उखाड़ा। गिरे हुए पत्तों को उठाकर मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई। इसके बाद ऐतिहासिक चंचलो माता मंदिर में एनएसएस की टीम ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने पॉलीथिन के बैग, आदि को निपटान के लिए नगर पालिका समिति को सौंप दिया। संवाद