रामकोट। हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल के अध्यापकों ने मैदान में सफाई की। शुक्रवार को सुबह नौ से 11 बजे तक मैदान में पसरी गंदगी को उन्होंने साफ कर जलाया। मैदान में उगी झाड़ियों को भी काटकर नष्ट किया। नायब सरपंच अश्विनी कुमार ने बताया कि दो साल स्कूल बंद रहने से मैदान पूरी तरह घास से भर गया था। इसे पंचायत प्रतिनिधियों और स्कूल के अधिकारियों ने एकत्रित होकर साफ कर दिया है। वहीं, प्रधानाचार्य ने आयोजित प्रोग्राम में आए लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। संवाद