हथियार या नशीले पदार्थ गिराए जाने की आशंका
सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी लेकर यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ या कोई अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं गिराई गई है। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं और ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि को लेकर जांच की जा रही है।