फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजीत इलेवन खरोट की टीम ने जीती रानियां मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
रानियां मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते डोगरा स्वाभिमान संगठन के स? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। भेड़-बलोड़ क्षेत्र में पिछले 4 दिनों से जारी रानियां मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सुरजीत इलेवन खरोट की टीम ने दिलवां इलेवन को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित डोगरा स्वाभिमान संगठन के संयोजक चौधरी लाल सिंह ने फाइनल की विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सुरजीत इलेवन खरोट की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके कारण बल्लेबाजी करने उतरी दिलवां इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाते हुए सुरजीत इलेवन की टीम को जीत के लिए 129 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरजीत इलेवन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
इससे पूर्व मैदान में दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिलवां इलेवन और भेड़ इलेवन के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर भेड़ इलेवन ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिलवां इलेवन ने मात्र 6 ओवरों में ही 78 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की और फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सुरजीत इलेवन खरोट और बुद्धि इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुद्धि इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुरजीत इलेवन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 9.2 ओवरों में 111 रन बनाकर जीत हासिल कर ली और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह के उपरांत समारोह स्थल पर बाबा रानियां जी डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। जिसमें उनके पूरे इतिहास से उपस्थित लोगों को परिचित कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी कई तरह की बुराइयों में फंसती जा रही है। जिसमें सबसे अधिक बड़ी समस्या युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन है। जिसे हम इस तरह के आयोजनों के माध्यम से खत्म कर सकते हैं। क्योंकि अगर युवा अपनी ऊर्जा को खेलों की तरफ मोड़ेंगे तो इससे उनका ध्यान इन बुराइयों की तरफ नहीं जाएगा और वह देश और समाज के लिए उपयोगी बन पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें