कठुआ। शहर से सटे गांव चक दराब खान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वीरवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। समय रहते मिले उपचार के बाद युवती की हालत में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत अब स्थिर है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद