फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सैनिकों से 8वें पे-कमीशन के लिए मांगे सुझाव

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सेवानिवृत्त सेना के जवानों की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के काॅलेज रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों से 8वें पे-कमीशन के लिए उनके सुझाव मांगे गए। एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने बैकों में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की स्थिति पर चिंता जताई गई। जिस पठानिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत की महान सेना का अपमान है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपने जीवन को गुजारने वाले जवान जिसे भारत का गौरव कहा जाता है। उससे बैकों में कई बार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का भी काम लिया जाता है। जिसे बंद किया जाना चाहिए। वहीं, इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद स्वास्थ्य कारणों के चलते समय से पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले जवानों जिन्हें वन रैंक, वन पेंशन के चरण 1,2 और 3 के लाभ से वंचित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें