फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया

Sun, 24 Jan 2016 01:42 AM IST
कठुआ/बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी में आजाद हिंद फौज की स्थापना कर अहम भूमिका निभाने वाले सुभाष चंद्र बोस के 119वें जन्मदिवस पर शहीद देशभक्त यादगार समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर लोगों ने नेता जी को याद कर उनके योगदान को देश की आजादी के लिए अतुल्य बताया। इस मौके पर लोगों ने नेता जी के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंच के संस्थापक सदस्य रविंद्र पठानियां ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को आजादी के हीरो रहे विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताने के लिए किसी भी मौके को गंवाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


आज के युवाओं को देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले योद्धाओं के बारे में जानकारी न होने बहुत गंभीर और चिंतनीय विषय है। उन्हाेंने कहा कि आज के युवा क्रिकेटर और फिल्मी सितारों की चकाचौंध में ही गुम हैं।

उन्हें देश के सच्चे हीरो के बारे में जानकारी कम है। ऐसे में जरूरत है कि युवाओं को इस ओर अग्रसर कर उन्हें देश से सच्चे वीरों के बारे में बताया गया। इस मौके पर उपस्थित विजय चौधरी, महिंद्र पाल, विरेंद्र शर्मा, कुलवीर सिंह, सौरभ शर्मा, राजू जसरोटिया, अंग्रेज आदि भी उपस्थित रहे।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर रामकोट में नेताजी के स्मारक पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें याद किया। पंचायत रामकोट के सरपंच बुद्धि सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में गल्क पंचायत के सरपंच शिव कुमार कपूर, मकवाल पंचायत के सरपंच अजीत सिंह संब्याल आदि उपस्थित रहे।

पंचायत रामकोट के सरपंच बुद्धि सिंह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनके द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की कुर्बानियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेता जी ने जिस तरह नि:स्वार्थ भावना से काम किया उसी तरह आज भी लोगों को चाहिए कि उनके दिखाए रास्ते पर चलें और देश को बांटने वाली ताकतों को नाकाम बनाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें