फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रंगोली से विद्यार्थियों को एड्स के बारे में किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन द्वारा एचआईवी एड्स के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज के रेड रिबन क्लब और पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न छात्रों के समूह ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने रंग-बिरेंगे रंगों से अपनी रचनात्मक का प्रदर्शन करते हुए एड्स की रोकथाम, उपचार, संवेदनशीलता और नियमित जांच की महत्ता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। अलग-अलग रंगोलियों में प्रतिभागियों ने एड्स प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कुल विद्यार्थियों के पांच समूह ने हिस्सा लिया। जिसमें पहले समूह की बेहतर रंगोली प्रदर्शन करने के लिए प्रथम स्थान मिला। जबकि दूसरे समूह को दूसरा और चौथे समूह को तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. बलबिंद्र सिंह द्वारा, जबकि प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. संदीप चौधरी, डॉ. मुनीशा देवी और डॉ. शालू रानी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रो. मनु सैनी, डॉ. रिमी वर्मा, डॉ. प्रीति सहित अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें