फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पृथ्वी दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जीडीसी महानपुर के विद्यार्थियों की ओर से सोमवार को पृथ्वी दिवस पर प्लानेट वर्सेज प्लास्टिक विषय पर रैली निकाली गई। इसका आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन की देखरेख और ईवीएस की एचओडी डॉ. निशु के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। रैली में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी की देखभाल करने में हर किसी को अपनी भूमिका निभानी है। हम प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जानवरों द्वारा अपना घर(जंगल) खो देने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं के बारे में बात करते हैं। पृथ्वी दिवस हमें बताता है कि हमें इन समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उपस्थित संकाय सदस्यों में डॉ. मोहिंदर, निशा, डॉ. अजय, डॉ. अनिल, डॉ. सुमन, डॉ. सपना देवी, डॉ. रूपाली, डॉ. सुरेश और डॉ. सरदार भट्टी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें