कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास एक स्कूटी और कार के बीच टक्कर हो गई। इससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 55 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामदास निवासी वार्ड नंबर 5 कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद