फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर की ओर से हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। इसमें 15 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सपना की देखरेख और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डॉ. सपना ने संविधान के मूलभूत सिद्धांतों तथा सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, निशा कुमारी, प्रो. बिन्ती शर्मा, प्रो. रुपाली जसरोटिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें