कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर एड्स को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया। बुधवार को रैली का आयोजन कॉलेज के रेड रिबन क्लब की ओर से किया गया। रैली में जम्मू-कश्मीर एड्स नियंत्रण सोसायटी के अलावा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने हाथ में पोस्टर लेकर और नारे लगाकर पूरे कस्बे का चक्कर लगाया और एड्स संबंधी बचाव का संदेश दिया। रैली का आयोजन संयोजक रेड रिबन क्लब डॉ. सपना देवी, एनएसएस पीओ डॉ. रूपाली जसरोटिया, डॉ. जोगबिंद्र सिंह सूदन की देखरेख और कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद