जिला पुलिस लाइन में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट : पहले सेमीफाइनल में लिटिल जीएसआई ने एजे अकादमी और दूसरे में आरसीसी बिलावर ने चड़वाल की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में सिविक एक्शन प्रोग्राम 2024-25 के तहत नशा मुक्त भारत अभियान थीम पर जारी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लिटिल जीएसआई और आरसीसी बिलावर के बीच खेला जाएगा। वीरवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उधर, बुधवार को जिला पुलिस लाइन के मैदान में प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला एजे अकादमी और लिटिल जीएसआई के बीच हुआ। एजे अकादमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवरों में 120 रन बनाकर 121 रनों का लक्ष्य जीएसआई लिटिल के सामने रखा। लिटिल जीएसआई के बल्लेबाजों ने 19वें ओवर में हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
वहीं, दोपहर के बाद दूसरे सत्र में आरसीसी बिलावर और रायल अकादमी चड़वाल के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें रॉयल अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 99 रन बनाए। आरसीसी बिलावल की टीम ने 17.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आयोजकों ने बताया कि वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जिसमें डीआईजी जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज शिवकुमार शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।