फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने साइकिल रैली से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

Wed, 26 Mar 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जागरूकता साइकिल रैली को रवाना करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। जिला प्रशासन की ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की 11वीं वर्षगांठ पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार को रैली का शुरुआत राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल से की गई। यह माता बाला सुंदरी मंदिर के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद वापस विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने स्कूल प्रधानाचार्य जतिंद्र सेठी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। जिला मुुख्य शिक्षा अधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में बालिकाओं की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अन्य अवसर प्रधान करने के लिए सरकार की ओर से एक मिशन के तहत काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों के बीच जलपान वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें