स्कूल में योगाभ्यास करते साधक। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : kathua
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल दरुंग में एक दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। योग कक्षा में 25 साधकों ने हिस्सा लिया। पतंजलि योग समिति बिलावर के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना था। साधकों को सबसे पहले ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया। इसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ-साथ मंत्रोंच्चार का महत्व बताया गया। ऊंचाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन, चक्रासन , त्रिकोणासन, भुजंगासन और सिमरन व मानसिक क्षमता बढ़ाने के लिए भ्रामरी और अनुलोम-विलोम आदि प्राणायाम करना सिखाए गए। शिविर में मौजूद साधकों को आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई। संवाद