फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारत भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों ने साझे किए अपने अनुभव

विज्ञापन
इलम सानिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारतीय सेना की ओर से सद्भावना कार्यक्रम के तहत देश भ्र्रमण के लिए भेजे गए सब-डिवीजन के विद्यार्थियों का दल वीरवार को लौट आया। विद्यार्थियों ने शैक्षिक और प्रेरणादायक भ्रमण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उत्साहित विद्यार्थियों ने खुशी का इजहार किया।
विद्यार्थियों ने भारतीय सेना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें नई जगहों को देखने के अवसर मिला। उन्होंने विभिन्न संस्कृतियों को समझा और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। सात दिन के भ्रमण कार्यक्रम में शामिल रूमा देवी और इलम सानिया ने बताया कि इस भ्रमण के माध्यम से हमने भारत की उन धरोहरों को देखा जिन्हें अब तक उन्होंने सिर्फ किताबों से ही जाना था। वहां जाने पर उनके निर्माण के साथ इतिहास के बारे में भी जानने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राष्ट्रपति भवन को देखने का अवसर भी बहुत खास रहा। उन्होंने सेना से अनुरोध किया कि भविष्य में भी ऐसे टूर आयोजित किए जाएं ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। बता दें कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों के शैक्षिक और सामाजिक विकास में सहायक है, बल्कि उन्हें सेना और देश के प्रति प्रेरित भी करती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी भारतीय सेना के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें