फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के लिए दान की किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की ओर से कॉलेज पुस्तकालय के लिए किताबें दान करने के लिए एक अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान 26 सितंबर से शुरू हो कर सोमवार तक जारी रहा है। इसमें विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने पुस्तकालय के लिए विभिन्न तरह की पुस्तकें जिसमें उपन्यास, पत्रिकाएं, पाठ्यपुस्तकें, संदर्भ पुस्तकें आदि दान की गई। इस अभियान का उद्देश्य कॉलेज पुस्तकालय में एक सेल्फ तैयार कर वहां विविध प्रकार की पठन सामग्री इकट्ठी की गई। इसकी मदद से आने वाले दिनों में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें मुहैया कराई जाएंगी। अभियान का समन्वय कॉलेज पुस्तकालय समिति ने किया। आयोजकों ने बताया कि यह दान अभियान न केवल पुस्तकालय के संसाधनों को समृद्ध करेगा बल्कि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत और साझा करने की भावना को भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें