फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कचरे के लगे ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
- नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों ने धरना लगाया और प्रदर्शन किया।
वहीं, शहर में हड़ताल के कारण जगह-जगह लगे कचरे के ढेर अब बीमारियों को आमंत्रण देने लगे हैं। जबकि हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल को जारी रखने का एलान कर रखा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सफाई कर्मचारियों के प्रधान सोम राज ने कहा कि पिछले दो दशक से वह लोग लगातार अस्थायी सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक की सरकारों ने हमेशा से उनकी अनदेखी ही की है। इसी उपेक्षा ने उन्हें हड़ताल के लिए मजबूर किया है। उन्होंने बताया कि उनके सफाई कर्मचारियों ने चाहे कोरोना की महामारी रही हो या फिर कोई भी परिस्थिति हमेशा सरकार का सहयोग किया। लेकिन अब वह किसी भी प्रलोभन का शिकार बनने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, प्रदर्शन में शामिल अन्य सफाई कर्मचारियों का कहना था कि यह लड़ाई उनके हक की लड़ाई है जिसमें वह सात साल की सेवा पूरी कर चुके साथियों को पक्का करने के साथ खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की इन मांगों से बार-बार सरकार को अवगत कराया गया लेकिन इसके बाद भी सरकार की तरफ से उनकी मांग को पूरा करने के लिए कोई ध्यान नहीं किया गया। मजबूरन उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा है और अब यह तभी खत्म होगी जब सरकार उनकी मांगों को पूरा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें