गणेश चतुर्थी पर बसोहली के रामलीला मैदान में स्थापित की गई गणपति जी की प्रतिमा का पूजन करते भक्त, स?
- फोटो : KATHUA
बसोहली। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में कस्बे के रामलीला मैदान में श्रमिक समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। आयोजक अमरनाथ ने बताया कि हर वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन रामलीला मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरा श्रमिक समुदाय हिस्सा लेता है। इस बार कोरोना महामारी की वजह से संख्या सीमित रखी गई है। रामलीला मैदान में बनाए पंडाल में गणपति बप्पा की पूजा, हवन, भजन-कीर्तन, आदि नौ दिन तक किए जाएंगे। 10वें दिन पूरे रीति-रिवाज, महाआरती और ढोल नगाड़ों के साथ झांकी निकाली जाएगी, और भगवान की प्रतिमा का विसर्जन रंजीत सागर झील में विधिपूर्वक किया जाएगा।