फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कचरे का निपटारा न होने के कारण अब जलाने को दी जा रही है तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले आठ दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से शहर में कचरे के ढेर लग गए हैं। वहीं हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को माने जाने तक हड़ताल को खत्म न करने का एलान किया है। इस बीच गंदगी से परेशान लोगों ने अब कचरे के ढेर में आग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कठुआ नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला सोमराज ने कहा कि सरकार जितना उनका शोषण कर रही है, उनके इरादे उतने ही पक्के हो रहे हैं। लिहाजा अब यह हड़ताल तभी खत्म होगी, जब सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी होंगी।
उन्होंने कहा कि लंबे से कर्मचारी बेहतर भविष्य की आस में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर सेवाएं देते आ रहे थे। लेकिन सरकार ने केवल उपयोग किया।
वहीं शहर में कचरे के ढेर से बढ़ रही परेशानी को देखते हुए लोगों ने कचरे में आग लगाना शुरू कर दिया है।
शहर के वार्ड पांच में कचरे के ढेर को जला रहे मदन लाल ने कहा कि पिछले आठ दिनों से नगर परिषद द्वारा कोई कदम उठाने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन नगर परिषद हाथ पर हाथ धरे बैठा है। कचरे को जलाने से प्रदूषण तो हो रहा है, लेकिन अब इसे जलाना मजबूरी है। उन्होंने शहर में जमा कचरे को हटाने के लिए नगर परिषद से पहल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें