फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में जलशक्ति कर्मियों ने 72 घंटे बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। लगातार 20 दिनों से लंबित मांगों के समर्थन में काम छोड़ हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने हड़ताल को 72 घंटों के लिए और बढ़ा दिया है। लोक निर्माण विभाग बिलावर के विश्राम गृह के प्रांगण में दर्जनों अस्थाई कर्मियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया और उन्हें जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग की। प्रधान बीरबल जलमेरिया ने कहा कि सरकार उनकी परीक्षा न ले, अगर जल्द ही उन्हें स्थायी करने के लिए भर्ती नीति नहीं बनाई गई और उन्हें पिछले 55 महीने का बकाया वेतन जारी नहीं किया गया तो वह अपने परिवारों के साथ सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अन्य अस्थायी कर्मियों ने अपने विचार प्रकट किए और सरकार की नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मियों ने भी जल्द से जल्द स्थायी करने की मांग की। गौरतलब है कि, पिछले 20 दिनों से अस्थायी कर्मियों की हड़ताल के चलते कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें