फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के आरोपी का घर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी व कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। शुक्रवार को पुलिस ने शहर के सावन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भुक्की तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपी हरपाल सिंह बलूची के मकान को सील कर दिया है। देर शाम हुई इस कार्रवाई में डीएसपी हेड क्वार्टर थाना प्रभारी के साथ-साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के मकान को सील कर दिया। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी की जांच के बाद यह पता चला है कि उसके पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं था। उसने जो भी संपत्ति बनाई है वह सब नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से कमाई है। इसके चलते उसकी संपत्ति को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई अन्य आरोपी पुलिस के निशाने पर हैं, जिन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें