फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 26 जनवरी तक स्ट्रीट लाइट्स से जगमग होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में छह महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स एक बार फिर जगमगा उठेंगी। इनको बदलने और रिपेयर का काम नगर परिषद ने शुरू कर दिया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तय योजना के मुताबिक कालीबड़ी से शहीदी चौक और हटली मोड़ से आंबेडकर चौक तक सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को बदल दिया जाएगा और जहां रिपेयर की जरूरत है, उसे रिपेयर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि 26 जनवरी तक इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और शहर का बड़ा हिस्सा एक बार फिर जगमग हो उठेगा। मौजूदा हालात ऐसे हैं कि शहर का अधिकतर हिस्सा दिन ढलने के साथ ही अंधेरे में गुम हो जाता है। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है और सर्दियों में कोहरे के कारण समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है।
500 स्ट्रीट लाइटों में से 80 फीसदी पड़ी हैं बंद
शहर में कॉलेज रोड, डीसी कार्यालय और हटली चौक से आंबेडकर चौक व कालीबड़ी से शहीदी चौक तक 500 के करीब प्वाइंट्स पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इनमें से 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटें पिछले छह महीने से खराब पड़ी हैं। इससे दिन ढलने के साथ ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। जब तक दुकानें खुली रहती हैं, तब तक तो कुछ हद तक रोशनी सड़कों पर दिखती है लेकिन बाजार में दुकानें बंद होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे हादसे होने का डर बना रहता है। वहीं, बरसात और कोहरे के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

तीन साल तक संभाली बिजली विभाग ने जिम्मेदारी, अब खींचे हाथ
तीन साल तक बिजली विभाग कठुआ ने शहर में स्ट्रीट लाइट्स की मेंटीनेंस का जिम्मा लिया था लेकिन अब लंबे समय से विभाग ने इससे हाथ खींच लिए हैं। वहीं, नगर परिषद ने भी इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई और शहर अंधेरे में गुम होता चला गया। अब एक बार फिर नगर परिषद ने शहर के लोगों की इस समस्या पर गंभीरता दिखाना शुरू किया है।

सारी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स को शुरू किया जाएगा। जहां नई लगनी हैं, वहां नई लगाई जाएंगी और जिन्हें रिपेयर की जरूरत है, उन्हें रिपेयर करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 26 जनवरी तक शहर में नई स्ट्रीट लाइट्स लग जाएंगी।
विज्ञापन

-जोधराज मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें