फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ शहर में 20 से 24 जून तक बंद रहेंगी स्टेशनरी की दुकानें

Wed, 18 Jun 2025 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में विभिन्न ट्रेड से जुड़े कारोबारियों की तरह स्टेशनरी व्यवसायियों ने भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। कठुआ बुक सेलर एसोसिएशन के सदस्य अविनाश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष एसोसिएशन चार दिनों के अवकाश पर रहेगी। इसके तहत 20 से 24 जून तक इस ट्रेड से जुड़ीं सभी दुकानें बंद रहेंगी जबकि 25 जून से सभी दुकानें पूर्व की भांति खुल जाएंगी। इसका फैसला शहर के मुख्य बाजार में मंगलवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें