फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे एसएसपी ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था जांचीं

Tue, 07 Mar 2017 01:36 AM IST
kathua
विज्ञापन
ट्रेंन
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के एसएसपी मोहम्मद अशरफ ने सोमवार को कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी थाना का भी दौरा किया और बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। एसएसपी रेलवे ने बताया कि कठुआ जिले का प्रवेश द्वार है और विभिन्न सुरक्षा पहलुओं को लेकर वह किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


कहा कि बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। उनकी सुरक्षा करना रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी है। वक्त रहते खतरे को भांप लिया जाए, तो उसे टाला जा सकता है। कर्मचारियों को मुस्तैद रहना होगा। सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। रेलवे के एएसपी अनवर उल हक, डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी  विजय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें