रेलवे पुलिस के एसएसपी मोहम्मद अशरफ ने सोमवार को कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया। उन्होंने जीआरपी थाना का भी दौरा किया और बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। एसएसपी रेलवे ने बताया कि कठुआ जिले का प्रवेश द्वार है और विभिन्न सुरक्षा पहलुओं को लेकर वह किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं।
कहा कि बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। उनकी सुरक्षा करना रेलवे पुलिस की जिम्मेदारी है। वक्त रहते खतरे को भांप लिया जाए, तो उसे टाला जा सकता है। कर्मचारियों को मुस्तैद रहना होगा। सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। रेलवे के एएसपी अनवर उल हक, डीएसपी मुख्यालय देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।