फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्टार इलेवन पटियारी ने सैहस्वां इलेवन को दी मात

Sun, 29 Jun 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हर-हर महादेव क्रिकेट  प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच रहे ​खिलाड़ृी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत 
विज्ञापन
जंगलोट क्षेत्र के पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी
विज्ञापन

कठुआ। जंगलोट क्षेत्र के पटियारी गांव में हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। हालांकि बारिश के कारण प्रतियोगिता में दोपहर के बाद के सत्र में होने वाला मुकाबला नही हो पाया है। लेकिन सुबह के सत्र खेला जाने वाला एक मात्र मुकाबला स्टार इलेवन पटियारी ने अपने नाम किया है।
विज्ञापन

शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में स्टार इलेवन पटियारी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लिहाजा पहले बल्लेबाजी करते हुए सैहस्वां इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 85 रन बनाए। 86 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी स्टार इलेवन की टीम ने सातवें ओवर में ही जीत अपने नाम कर ली। उनकी इस जीत में टीम के कप्तान सुनील दुबे ने अहम योगदान दिया। जिन्होंने अपने बल्ले से 58 रन जोड़े। वहीं, उन्होंने तीन विकेट हासिल कर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित बना दिया। जिसके कारण आयोजकों ने मैन आफ दमैच से नवाजा। आयोजन कमेटी के दीपक शर्मा ने बताया कि दोपहर के बाद के सत्र में बरवाल इलेवन और कालीबाड़ी इलेवन के बीच मुकाबला तय था। जो बारिश के चलते फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि इस मैच को अब रविवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें