फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्टेडियम इलेवन कठुआ व हिल व्यू राजोरी फाइनल में

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित कठुआ प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में भाग लेते ​खिलाड़
विज्ञापन
सेमीफाइनल में राजोरी ने जीएसआई स्पोर्ट्स टीम और कठुआ की टीम ने यंग गन्स क्रिकेट क्लब को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में जारी कठुआ प्रीमियर लीग में फाइनल मुकाबला स्टेडियम इलेवन कठुआ और हिल व्यू राजोरी के बीच खेला जाएगा। वीरवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हिल व्यू राजोरी ने जीएसआई स्पोर्ट्स टीम को मात दी। वहीं, स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम ने यंग गन्स क्रिकेट क्लब को प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखाया।

सुबह के सत्र में पहला सेमीफाइनल मुकाबला हिल व्यू राजोरी और जीएसआई स्पोर्ट्स टीम के बीच हुआ। हिल व्यू राजाेरी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। निशांत ने 47 गेंद खेल कर 65 रनों की पारी खेली, वहीं पुनीत ने 18 गेंद में 30 रन बनाए। जीएसआई स्पोर्ट्स के सबसे सफल गेंदबाज रोहित रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

183 रनों के लक्ष्य पूरा करने उतरी जीएसआई स्पोर्ट्स के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में दिखे। पूरी टीम 19 में ओवर में 128 रन बनाकर सिमट गई और उसे 54 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हिल व्यू राजोरी के सबसे सफल गेंदबाज निशांत रहे, जिन्होंने दो ओवर में नौ रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। निशांत के हरफनमौला खेल के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम इलेवन कठुआ और यंग गन्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। कठुआ की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में सीरत के 40 और ध्रुव के 20 रनों की आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। यंग गन्स के तरुण सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने यंग गन्स की टीम कठुआ की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी।
हर्ष ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 27 रनों की पारी खेलकर टीम को कुछ हद तक मजबूती देने का प्रयास किया। पूरी टीम 18 ओवर में 83 रनों पर सिमट गई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस पारी में कठुआ के मोनू और ध्रुव ने दो-दो व अरविंद भारद्वाज ने एक विकेट हासिल कर टीम की जीत को पक्का कर लिया। इसमें सीरत को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि अब शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जिला पुलिस लाइन के मैदान में खेला जाएगा जिसमें एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें