फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा का लिया जायज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बम विस्फोट के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस टुकड़ियों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने राजबाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील इलाकों का दौरा कर वहां की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान एसएसपी ने राजबाग थाना के बिलावर के साथ लगती सीमा में सोफैन स्थित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कैंप का दौरा कर पुलिस जवानों को बातचीत की हैं।
विज्ञापन


राजबाग का सोफैन वहीं इलाका है जहां कुछ महीने पहले पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होई थी। जिसमें तीन से पुलिसकर्मी को शहादत मिली थी, जबकि एसडीपीओ चढवाल सहित अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। जबकि एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इलाके की सुरक्षा स्थित का जायजा लेते हुए सुरक्षाकर्मियों को ओवरग्राउंड वर्कर्स सहित अन्य आतंकी मददगारों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा कि बदलते मौसम के कारण होने वाली प्रवासी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ लगातार मॉक ड्रिल, लंबी दूरी की गश्त और घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सोफैन स्थित एसओजी कैंप के जवानों से बातचीत कर कैंप की ढांचागत स्थिति और उनके हथियारों और अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी तरीके की राष्ट्रविरोधी तत्वों के प्रति नरमी नहीं बरती जाएगी। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मुकुंद, डीएसपी ऑपरेशन पुष्पा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें