फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कठुआ शेलेंद्र मिश्रा ने बसोहली मे कोविड 19 की तैयारियो का जायजा लिया।

विज्ञापन
जानकारी देते एसएसपी कठुआ शेलेंद्र मिक्षरा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एंजेसी बसोहली कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने बसोहली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पंजाब और हिमाचल राज्य से जोड़ने वाले अटल सेतु ब्रिज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। एसडीपीओ बसोहली पारूल भारद्वाज और थाना प्रभारी विकास डोगरा ने एसएसपी कठुआ को बसोहली के एंट्री प्वाइंट और अन्य जरूरी जानकारी दी। एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि उप जिला बसोहली के दो प्रवेश द्वार हैं एक हिमाचल के साथ लगता है हटट माशका मे और दूसरा पंजाब के साथ अटल सेतु। इन प्रवेशदवारो से किसी तंरह का कोई गैरकानूनी प्रवेश न हो इसका जायजा लेने के लिए बसोहली का दौरा किया गया है। थाने और एसडीपीओ कार्यालय मे सेनिटाईजेशन टनल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिले के 10 थानो मे से 6 थानो मे यह सेनिटाईजेशन टनल कार्यरत है। शेष बचे हुए चार पुलिस थानो मे भी इसे जलद पूरा किया जाएगा। बसोहली बनी के लोगों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की सहायता की लोगों को जरूरत है तो स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन से संपर्क कर उनके समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। और जल्द कोशिश की जा रही है कि जो लोग मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं उन्हें वापिस जम्मू-कश्मीर में लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें