महानपुर। महानपुर के नौशेरा इलाके में वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस दंगल को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उमड़े। दंगल में लगभग 60 से ज्यादा मुकाबले हुए। दर्शकों ने तालियाें से दंगल मुकाबले में हिस्सा लेने वाले पहलवानों का हौसला बढ़ाया। बड़ी माली पर मलेरकोटला के तालिब ने कब्जा किया। पूरा दंगल पूर्व सरपंच रहे सुरजीत सिंह की देखरेख में हुआ। संवाद