फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जोन लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुए ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कस्बे के नाज खेल मैदान में अंतर जोन खेल प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को जोन लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 और अंडर-17 लड़कों की टीम का चयन किया गया। वहीं अंडर-14 लड़कियों की क्रिकेट टीम के ट्रायल में जोन लेवल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लड़कियों की टीम का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

उधर भड्डू के खेल मैदान में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से पांचवें दिन अंतर जोन खेल प्रतियोगिता जारी रही। सोमवार को अंडर-14 , अंडर-17 लड़कियों के एथलेटिक्स के मुकाबले खेले गए। जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर महानपुर राजीव खजूरिया की देखरेख में सोमवार को हुए एथलेटिक्स के मुकाबलों में भड्डू शिक्षा जोन के 31 स्कूलों के 291 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें