फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मुन्ना इलेवन ने तरनतारन को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल का मैच खेला गया। इसमें मुन्ना इलेवन की टीम में तरनतारन की टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुन्ना इलेवन की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और तरनतारन की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में तरनतारन की टीम के बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन नहीं कर सके और 20वें ओवर में पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तरनतारन के बल्लेबाज शिवात रावत ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया, वहीं मुन्ना इलेवन के गेंदबाज अर्चित महाजन ने चार विकट हासिल किए। गेंदबाज रजत ने दो विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुन्ना इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य को नौवें ओवर में पूरा करके छह विकेट से मैच जीत लिया। मुन्ना इलेवन के बल्लेबाज सैंडी में सर्वाधिक 33 रन बनाए । मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मुन्ना इलेवन के गेंदबाज अर्चित महाजन की चार विकेट चटकाए। इसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें