कठुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा और खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जम्मू विश्वविद्यालय फुटबाल (एमएंडडब्ल्यू) इंटर-कॉलेज की विजेता टीमों को राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ प्रिंसिपल प्रो. सीमा मीर ने सम्मानित किया। जीडीसी कठुआ की टीम ने 1 अंक पेनल्टी शूटआउट की बढ़त से आचार्य श्री चंदर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस और हॉस्पिटल की टीम को हराया। इससे पहले टीम को बाई मिला। इसके बाद टीम ने दूसरे मैच के लिए संघर्ष किया और फिर राजकीय डिग्री कॉलेज सांबा के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें जीडीसी कठुआ के लड़कों ने जीडीसी सांबा को 10 अंकों से हराया और राजकीय डिग्री कॉलेज उधमपुर के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में जीडीसी कठुआ ने अच्छा खेला, लेकिन जीडीसी उधमपुर से दो अंकों से हार गया। आखिरी में जीडीसी कठुआ ने जीडीसी भद्रवाह के साथ तीसरे स्थान के लिए महत्वपूर्ण मैच खेला और एक मिनट की बढ़त से जीत हासिल की। वहीं, जीडीसी कठुआ महिला फुटबाल टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय के सभी संबद्ध कॉलेजों की चार टीमों की लड़ाई में तीसरा स्थान हासिल किया। टीम का नेतृत्व जीडीसी कठुआ के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की डॉ. पिंकी शर्मा ने किया, जबकि जीडीसी कठुआ पुरुष टीम ने आचार्य श्री चंदर कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस और हॉस्पिटल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। पुरुष टीम का नेतृत्व बीसीए विभाग के प्रोफेसर अशोक कुमार ने किया। कॉलेज के प्राचार्य ने विश्वविद्यालय स्तरीय टूर्नामेंट में इस जीत के लिए फुटबाल (एमएंडडब्ल्यू) टीमों के छात्रों की सराहना की। प्राचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह में जूलॉजी विभाग से प्रो. आरके पंडिता, प्रो. आरके मन्हास, प्रो. रामसिंह, प्रो. यशपाल शर्मा, प्रो. शिवानी कोटवाल (संयोजक खेल बोर्ड), प्रो. अंबिका राजपूत, प्रोफेसर नीरज गुप्ता, भौतिकी, डॉ गौतम सिंह बीसीए, प्रोफेसर सिलोनी चिराग और डॉ रोहित शर्मा शामिल थे।