फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वोटर लिस्ट में नाम और त्रुटि का सुधार करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। पंचायत घर पलाही में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने की। इस मौके पर एडीसी ने कहा कि पंचायतों की वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में जाकर सभी लोग अपनी व अपने परिवार के सदस्यों के नाम की वोटर लिस्ट में जांच करें। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसका वोट बनवाएं। अगर वोटर लिस्ट में कोई त्रुटि है तो उसका सुधार करवाएं। उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की उम्र को पार कर चुके हैं, वे भी वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाएं और कोई भी वोटर छूटना नहीं चाहिए। एडीसी ने वोटर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा इन शिविरों के आयोजन का प्रमुख लक्ष्य है कि आगामी चुनावों में वोटिंग प्रतिशत अधिक से अधिक हो। उन्होंने कहा कि वोट डालना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है और सभी नागरिक प्रत्येक चुनाव में वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। ईवीएम ट्रेनर शुभम शर्मा ने ईवीएम पर वोट डालने के बारे में जानकारी देते हुए लाइव डेमो दिया और लोगों के ईवीएम पर वोट डालने की शंकाओं को दूर किया। इस अवसर पर तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, बीडीओ बसोहली राजेश कुमार व एसडीएओ रोहित सिंह उपस्थित रहे।सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन


बसोहली। एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने बसोहली में स्थित अनेक सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

एडीसी ने एनिमल हसबेंडरी, कृषि विभाग के सीड स्टोर, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय, सब डिविजनल एग्रीकल्चर के कार्यालय, लोक निर्माण विभाग के कार्यालय, फ्लड कंट्रोल एवं सिंचाई विभाग के कार्यालय, बागवानी विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा उनके हाजिरी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने इन सभी विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए कि वे लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और अनुशासन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें