फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नाॅर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नाॅर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें संस्करण का 19 दिसंबर को शुभारंभ हो जाएगा। उत्तर भारत में क्रिकेट की बढ़ी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीएसआई टाइगर्स कश्मीर और हिल व्यू राजोरी के बीच खेला जाएगा। इसका उद्घाटन आईजीपी जम्मू आनंद जैन करेंगे। यह जानकारी शहीद वेलफेयर कमेटी के प्रधान रविंदर सिंह सलाथिया ने दी है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन भर जहां फील्ड स्टाफ मैदान को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में जुहा रहा। वहीं पिच क्यूरेटर ने भी मैच से पूर्व पिच में किसी तरह की कमी न आने देने के लिए पसीना बताया। इस दौरान दिनभर पिच पर रोलर चलाते देखे गए। उधर, मैदान को सजाने के साथ मेहमानों के बैठने और शहीद गैलरी को सजाने का काम भी दिन भर जारी रहा। जिला पुलिस के अधिकारियों की निगरानी में करवाए जाने वाले इस काम में दर्जनों पुलिस जवान लगे रहे।

सलाथिया ने बताया कि सुबह 11.30 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमी और आयोजक उत्साहित हैं। जम्मू कश्मीर की आतंरिक सुरक्षा में अपना बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। 20 ओवरों में होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन एक मैच, जबकि इसके बाद प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। लाखों रुपये की इनामों वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। इसमें से जम्मू कश्मीर की पांच टीमें और देश के अन्य राज्यों से आने वाली 11 टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें