बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी बिलावर ग्रामीण पंचायत के वार्ड एक रिया टांडी में आयोजित वार्षिक दंगल के दौरान मल्हार के गुलशन पहलवान ने रियासी के राकेश पहलवान को पटकनी देकर दंगल पर कब्जा जमा लिया।
दंगल का शुभारंभ दंगल कमेटी के सदस्यों ने किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर प्रदेश के अन्य जिलों से आए कई पहलवानों ने मल युद्ध का प्रदर्शन किया। दंगल में अलग-अलग भार वर्ग की 75 कुश्तियां करवाई गईं। बड़ी माली का मुकाबला मल्हार के गुलशन ने रियासी के राकेश को धोबीपछाड़ दांव लगाकर पराजित करके अपने नाम कर लिया। बड़ी माली के विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, जसवंत देव सिंह, विक्की, विजय सिंह, बब्बू और शहाबुद्दीन मोहम्मद अयाज आदि मौजूद रहे।