फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भोले के जयकारों के बीच सबसे बड़ा लंगर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अमरनाथ यात्रियों के लिए किशनपुर कंडी के शिव धाम में हाईवे पर लखनपुर से जम्मू तक का सबसे बड़ा लंगर रविवार को शुरू कर दिया गया। बम बम भोले के जयकारों के बीच उपायुक्त राकेश मिन्हास ने इस लंगर का उद्घाटन किया। इस मौके पर बाबा बर्फानी सेवा मंडल के पदाधिकारी पंकज सूद और सुभाष गुप्ता भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा बर्फानी सेवा मंडल मोगा की ओर से पिछले 22 वर्षों से इस लंगर को चलाया जा रहा है। लंगर में सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक की व्यवस्था के साथ-साथ करीब 700 यात्रियों के एक साथ विश्राम की व्यवस्था भी उपलब्ध है। सुबह गणेश वंदना और शिव परिवार की आरती के बाद भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ।
हर वर्ष की तरह इस बार भी महेश चोपड़ा ने अपने भजनों से यहां उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन के साथ-साथ यहां देशभक्ति के गीत भी गाए गए। इसके बाद यहां रुके यात्रियों ने लंगर में बने विभिन्न प्रकार के पकवानों का जायका लिया। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश मिन्हास ने कहा कि इस लंगर में अमरनाथ यात्रियों के लिए जो व्यवस्था की गई है, इसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लंगर में 24 घंटे अच्छा भोजन, पानी और विश्राम की सुविधा है। कई बार मौसम खराब होने के कारण यहां यात्रियों को रुकना पड़ता है। ऐसे में इस लंगर की प्रबंधक कमेटी प्रशासन को पूरा सहयोग करती है। 500 से 700 यात्रियों की क्षमता के बावजूद पिछली बार एक हजार से अधिक यात्रियों को भी यहां ठहराया गया लेकिन यहां सेवा कर रहे बाबा बर्फानी सेवा मंडल के सदस्यों ने व्यवस्था का दायरा और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम हीरानगर राकेश कुमार, बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच, बाबा बर्फानी सेवा मंडल के सदस्य गोल्डी शर्मा, राजीव गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

24 सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चल रहा है लंगर

लंगर में आने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन और सुरक्षा बलों की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद लंगर समिति ने अपनी तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। करीब 24 सीसीटीवी कैमरे लंगर के भीतर और उसके आसपास की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। बाबा बर्फानी सेवा मंडल के सदस्य सुभाष गुप्ता ने बताया कि लंगर में यात्री खुद को असुरक्षित महसूस न करें, इसके लिए पूरा लंगर हाईटेक तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चलाया जा रहा है। पुलिस, बीएसएफ आदि सुरक्षा बल भी लंगर के भीतर और बाहर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें