फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कुश्ती के 35 किलोग्राम भार वर्ग में मन्नत कुमार ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर जिले भर जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के आयोजन का क्रम जारी है। शुक्रवार को कठुआ जोन की खेल गतिविधियों के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती और क्रिकेट के ट्रायल का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 35 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल तरफ सांझी के मन्नत कुमार, 38 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल कठुआ-ए के फारुख, 41 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल कठुआ-ए के मोहम्मद रफीक, 44 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल जखबड़ के फरमान अली, 48 किलोग्राम भार वर्ग में गवर्नमेंट हाई स्कूल पारलीवंड के मोहम्मद आमिर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में लर्निंग टेंपल स्कूल कठुआ के मस्तान अली, 57 किलोग्राम भार वर्ग में आरएस जागृति निकेतन कठुआ के पुष्प कलोत्रा व 62 किलोग्राम भार वर्ग में इसी स्कूल के लक्ष्य शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान 45 किलोग्राम भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के उस्मान अली, 48 किलोग्राम भार वर्ग में हाई स्कूल जराई के सद्दाम हुसैन, 51 किलोग्राम भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के नेत शाह, 55 किलोग्राम भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के तेग अली, 60 किलोग्राम भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के फिरोज दीन, 65 किलोग्राम भार वर्ग में हाई स्कूल जराई के मोहम्मद इमरान, 71 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल लच्छीपुर के लवजीत, 80 किलोग्राम भार वर्ग में लर्निंग टेंपल स्कूल कठुआ के लक्ष्य, 92 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी स्कूल कठुआ के सौरव जनोत्रा और 110 किलोग्राम भार वर्ग में मिनर्वा पब्लिक स्कूल कठुआ के अमन अंगुराल ने पहला स्थान हासिल किया। जोनल फिजिकल ऑफिसर सुचित्रा मेहता ने बताया कि इसके अलावा लड़कों की अंडर-14 आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान 150 छात्रों ने क्रिकेट का ट्रायल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें