फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगलोट इलेवन की टीम ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कंडी क्षेत्र में युवाओं को खेलों की ओर मोड़ने के उद्देश्य से दूसरी जय कुलदेव टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। पल्ली गांव के मैदान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जंगलोट इलेवन और बुद्धि इलेवन के बीच खेला गया। इसमें जंगलोट इलेवन की टीम ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

रविवार को ग्रामीण स्तर पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज आयोजक सुशील कुमार, कौशल और शुभम कुमार ने करवाया। इसके बाद टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जंगलोट इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 82 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुद्धि इलेवन की टीम जंगलोट इलेवन की टीम की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 35 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई।

प्रतियोगिता के आयोजक सुशील कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से दूसरी बार होने वाले इस आयोजन में इस बार 24 टीम में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को रोचक बनाए रखने के उद्देश्य से इसमें फाइनल की विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद इनाम के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के बेस्ट बालर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द सीरीज रहे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें