फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 42 वर्षीय स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। बीती शनिवार की देर रात हुई इस घटना के बाद उसे आनन-फानन जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुनील वर्मा पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड 16 शिवानगर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी मिलने के जीएमसी कठुआ पहुंचे मृतक के परिजनों ने हाईवे के जगह-जगह चल रहे विस्तारीकरण कार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सड़क पर जारी काम के कारण जगह-जगह पर डायवर्जन बना दिए गए हैं। यहां दिन के समय वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती रहती है लेकिन शाम होने के साथ ऐसा कोई इंतजाम नहीं होता है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें