फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सिमरन चौधरी, तनीशा और राशि शर्मा अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं और खेल मंत्रालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय अंतर विद्यालय कराटे और ताइक्वांडो अंडर-19 व 17 आयु वर्ग के ट्रायल दूसरे दिन भी जारी रहे। लड़कियों के अंडर-19 मुकाबले के 40 से 42 किलो भार में सिमरन चौधरी, जबकि 46 से 49 किलो भार में आईपीएस की तनीशा और 63 से 68 किलो वजन में स्प्रिंग डेल्स स्कूल चन्नग्रा की राशि शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, लड़कों के अंडर-19 मुकाबले में 45 से 48 किलो भार में जीएचएसएस सल्लन के नमन शर्मा, 51 से 55 किलो में जीएचएसएस नगरी के विवेक डिग्गंरा, 55 से 59 किलों में विश्वास शर्मा, 59 से 63 किलो भार में जेएसएस कठुआ के दिव्यांशु और 63 से 68 किलो भार में जीएचएसएस के परमजीत सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
अंडर-19 लड़कों के मुकाबलों में 45 किलो वजन में एचएसएस कोट्टपुन्नू के मोहित कुमार, 50 किलो भार में जीएचएसएस सल्लन के नमन शर्मा, 54 किलो भार में जीएचएसएस फोरलेन के दक्ष दीप और 82 किलो भार में जीएचएसएस के विश्व दीप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 कराटे मुकाबले में 35 किलो भार में जीएचएस त्रिडवां के जसवीर सिंह, 40 किलो में एचपीसीएस के सोवित सिंह, 45 किलो में जीएसएसएस हटली के जसविंद्र सिंह, 50 किलो में जीएचएस त्रिडवां के पवन सिंह, 54, 59 और 62 किलों में एपीएस जंगलोट के कृष, शौरव सिंह और यज्ञांश ने और 66 किलो भार में एचपीसीएस के विशांत लोचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में ट्रायल किए गए, जबकि एक्टिविटी इंचार्ज धरमिंदर सिंह शैली और परवीन सिंह मुख्य रूप से ट्रायल के दौरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें