फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बैडमिंटन में जोन मढ़ीन ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से अंडर-14 वर्ष लड़कियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। इसमें बैडमिंटन में जोन मढ़ीन ने हीरानगर जोन को हरा कर फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन

कठुआ स्टेडियम में आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्सी कूद, टीटी, शतरंज और फुटबाल आदि खेल हुए।
प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में हुआ। जोन सल्लन ने खो-खो, वॉलीबाल और फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कबड्डी में जोन हीरानगर ने कठुआ को 12 अंकों से हराया अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए व्यापक एक मंच प्रदान करती हैं। उनका मुख्य उद्देश्य अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें